गुर्दे की पथरी से कैसे पाएं छुटकारा? जानिए यहां

गुर्दे की पथरी बहुत ही कष्टदायक बीमारी है| यह बीमारी आजकल गलत खान पान और कम पानी पीने के चलते अधिकतर लोगों में देखने को मिल रही है| शरीर में पथरी अलग – अलग आकार की होती है| इस बीमारी में रोगी को असहनीय दर्द होता है| अगर इसका इलाज सही समय पर करा लिया जाए तो इससे बचा जा सकता है| इस बीमारी से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी का सेवन करना लाभदायक होता है| इससे राहत दिलाने में घेरलू नुस्खे भी फायदेमंद साबित होते हैं| जाने किन घरेलू नुस्खों का सेवन आप कर सकती हैं –

1. अनार का जूस पीएं – किडनी स्टोन को दूर करने में अनार का जूस बहुत फायदेमंद है| इसमें एस्ट्रिजेंट गुण पाए जाते हैं जो शरीर को लाभ पहुंचाते हैं| प्रतिदिन 1 गिलास अनार का जूस पीने से गुर्दे की पथरी से छुटकारा पाया जा सकता है|

2 ऑलिव ऑइल व नींबू का रस है फायदेमंद – नीबू के रस में ऑलिव ऑइल मिलाकर पीने से गॉल ब्लैडर व गुर्दे की पथरी को दूर किया जा सकता है| सिट्रिक एसिड से भरपूर लेमन जूस कैल्शियम युक्त पथरी को तोड़ने में फायदेमंद होता है| जैतून के तेल में नींबू का रस मिलाकर रोज़ाना पीएं| इससे गुर्दे से राहत मिलेगी|

3 आंवला खाएं – गुर्दे की पथरी को दूर करने में आंवला बहुत फायदेमंद है| मूली को आंवले के चूर्ण के साथ खाएं| इससे किडनी स्टोन हो जाएगा| सोडियम क्लोराइड आंवले में कम होता है जो किडनी स्टोन के लिए लाभदायक है| रोज़ाना आंवले का सेवन करें| लाभ मिलेगा|

4 तुलसी है लाभदायक – तुलसी किडनी स्टोन से निजात दिलाने में बहुत फायदेमंद है| रोज़ाना तुलसी के पत्तों को खाने से शरीर को बहुत लाभ पहुंचता है| इसमें अधिक विटामिन्स पाए जाते हैं जो किडनी स्टोन को दूर करने में लाभदायक है|

5. सौंफ खाएं – गुर्दे की पथरी से राहत दिलाने में सौंफ बहुत फायदेमंद है| रात्रि में सौंफ, धनिया, मिश्री डाल कर पानी में रख दें| इसके बाद इसका सेवन करें| किडनी स्टोन से छुटकारा मिलेगा|

Leave a Reply