अक्सर घर पर खाना बनाते समय कई चीजें बच जाती है, और हम उन्हें फेंक देते है। इसलिए आज हम आपको बता रहे है कि खाने में बची हुई चीजों को दोबारा अगर सही तरीके से यूज किया जाएं तो कोई परेशानी नहीं होगी। आपको बता दें कि रसोई में काम करते समय कई बार चावल का माड़ बच जाता है तो कभी उबली सब्जियों का पानी। ऐसे में कई लोग इन चीजों को फैंक देते है लेकिन यह चीजें भी काफी लाभदायक होती है। इनके अंदर बहुत सारे पौष्टिक गुण होते है। चलिए आपको बताते हे कि आप बची हुई चीजों को दोबारा किस तरह से यूज कर सकते है।
बाल बनेंगे चमकदार : चावल उबलने के बाद जो माड़ बच जाता है उसमें नींबू का रस मिला कर अपने बालों में लगाएं। इससे आपके बाल चमकदार तथा मुलायम हो जाएंगे।
दस्त में मिलेगा आराम : अगर किसी को दस्त लगे हो तो उन्हें चावल के पानी में शहद मिला कर दें। इससे काफी आराम मिलता है।
पनीर की बनाएं पुरियां : पनीर के बचे हुए पानी से आटा गुध लीजिए। इस आटे की पुरियां बनाए। यह खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।
दाल बनाएं : अगर आप मिस्क वैज कटलैट बना रहें है और सब्ज़ी उबलने के बाद पानी बच जाता है तो उसे फेंकें नही। आप उस पानी को सूप में या दाल पकानें में यूज कीजिए। जिससे दाल का टेस्ट और भी ज्यादा बड़ जाता है।
यह भी पढ़ें-