प्रसव के बाद महिलाओं में स्टैच मार्क्स होना आम समस्या है। प्रैग्नेंसी में, अधिक वजन बढने से या फिर बढ़ती उम्र में शरीर पर पडऩे लगते है जिससे पेट या शरीर के बाकी हिस्सों में हल्की पतली रेखाएं पडऩे लगती हैं। स्किन के खिचाव पडऩे से त्वचा की मिडल लेयर डैमेज हो जाती है तथा निशान उभरने लगते हैं। आजकल इन्हें छुपाने के लिए कई तरह के महंगे ट्रीटमेंट तथा थर्मेज आदि आधुनिक तरीके हैं लेकिन आप कुछ घरेलू नुस्खों से भी इनसे छुटकारा पा सकते है।
कैस्टर ऑयल को प्लास्टिक बैग से स्ट्रेच माक्र्स पर लपेट लीजिए। अब हॉट वॉटर बॉटल से करीब आधा घंटे सिकाई कीजिए । इससे कुछ ही दिनों में स्ट्रेच मार्क्सदूर हो जाएंगे।
जैतून के तेल को थोड़ा गर्म करके स्ट्रेच माक्र्स पर लगाकर हल्की मालिश कीजिए। इससे स्ट्रेच मार्क्स गायब होंगे ।
आलू के पिस काटकर स्ट्रेच मार्क्स पर रगड़े। फिर कुछ मिनटों बाद गुनगुने पानी से धो लीजिए। यह डैमेज त्वचा को रिपेयर करने का काम करता है।
बादाम तेल में 1 चम्मच शक्कर तथा कुछ बूंदें नींबू के रस की डालकर अच्छे से मिलाएं। नहाने से 10 मिनट पहले हर रोज इस पेस्ट को लगाकर हल्का रगड़ें।
नींबू स्ट्रेच माक्र्स तथा एक्ने को समाप्त करने बेहद मददगार होता है। ताजे नींबू के रस को कम से कम दस मिनट तक मार्क्स पर लगाएं और फिर पानी से धो लीजिए।
एलोवेरा के जूस को सीधे मार्क्स पर लगाया जा सकता है। रोज ऐसा करने से फर्क दिखने लगेगा।