सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। सोमवार को बुलियन मार्केट में सोने की कीमत 105 रुपए प्रति दस ग्राम कम हो जाने के बाद ये गिरावट आयी। इसका वजह जौहरियों और स्टॉकिस्टों की कमजोर मांग रही। इसके साथ ही चांदी की कीमतों में भी फिसलन देखने को मिली, वह 42,000 से नीचे आ गई। चांदी का भाव भी 810 रुपए टूटकर 41,820 रुपए प्रति किलो पर आ पंहुचा।
स्टैंडर्ड सोना (99.5 फीसद शुद्ध) की कीमत में 105 रुपए की गिरावट देखने को मिली और यह 28,670 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर आ गया।
घर लेने का सपना होगा पूरा, यहां मिलने वाले हैं बेहद सस्ते फ्लैट!
चांदी भी 810 रुपए टूटकर 41,820 रुपए प्रति किलो के भाव पर आ गई। इससे पहले इसका भाव 42,630 रुपए प्रति किलो था।
हालाँकि वैश्विक स्तर पर, बीते सत्र में पांच महीनों के उच्च स्तर से तेजी से गिरावट के बाद सोने का रुख स्थिर रहा है।
घर लेने का सपना होगा पूरा, यहां मिलने वाले हैं बेहद सस्ते फ्लैट!
अन्य महंगी धातु की बात करें तो चांदी में भी 0.3 फीसद की गिरावट के साथ यह 17.90 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस का भाव रहा जो कि बीते शुक्रवार को 27 फरवरी के बाद का उच्चतम स्तर (18.47 अमेरिका डॉलर प्रति औंस का) छुआ था।