दुनिया

December, 2022

  • 16 December

    जापान मेें कोविड से मरने वालों की अंत्येष्टि प्रक्रिया पर प्रतिबंध में ढील देने पर विचार

    टोक्यो (एजेंसी/वार्ता): जापान सरकार कोविड-19 से मरने वालों की अंत्येष्टि प्रक्रिया पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार कर रही है। जापानी समाचार एजेंसी क्योडो ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय जुलाई 2020 में जारी दिशानिर्देशों के तहत विशेष पारदर्शी बॉडी बैग के उपयोग की शर्त को यह कहते हुए हटाने …

  • 16 December

    लेबनान में संघर्ष में शांतिसैनिक की मौत, तीन घायल

    बेरूत (एजेंसी/वार्ता): लेबनान में स्थानीय निवासियों और गश्ती अधिकारियों के बीच संघर्ष में यहां के संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) के एक शांति सैनिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। लेबनानी सुरक्षा बल के सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि घटना बुधवार देर रात उस दौरान हुई, जब दो गश्ती दल …

  • 16 December

    यूक्रेन के कई क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी जारी

    कीव (एजेंसी/वार्ता): यूक्रेन के कई क्षेत्रों में गुरुवार सुबह डिजिटल ट्रांसफ़ॉर्मेशन मिनिस्ट्री के लाइव मैप द्वारा हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पोल्टावा, चर्कासी, किरोवोह्राद और निप्रॉपेट्रोस के क्षेत्रों में पहली चेतावनी करीब स्थानीय समयानुसार चार बजकर नौ मिनट पर दी गई और कुछ मिनट बाद खार्किव और सुमी के क्षेत्रों में भी चेतावनी …

  • 16 December

    ब्रिटेन के चिकित्साकर्मियों ने सौ से अधिक वर्षों में पहली बार हड़ताल की

    लंदन (एजेंसी/वार्ता/स्पूतनिक): ब्रिटेन में निवास की बढ़ती लागत के कारण इंग्लैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में नर्सें वेतन वृद्धि की मांग को लेकर ऐतिहासिक हड़ताल में शामिल हो रही हैं। गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। द गार्डियन के अनुसार ब्रिटेन के सबसे बड़े नर्सिंग यूनियन रॉयल कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग (आरसीएन) के 106 साल के इतिहास में …

  • 15 December

    पाकिस्तान के वजीरिस्तान में आत्मघाती हमला, तीन लोगों की मौत

    इस्लामाबाद (एजेंसी/वार्ता): पाकिस्तान में उत्तरी वजीरिस्तान के कबाइली जिले के सरगर्दन इलाके में हुए आत्मघाती हमले में तीन नागरिकों की मौत हो गई और नौ सुरक्षाकर्मियों सहित 14 अन्य घायल हो गए। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को सुरक्षा बलों का एक काफिला दत्ता खेल तहसील से मीरामशाह जा रहा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार आत्मघाती हमलावर ने सेना …

  • 15 December

    दक्षिण-पूर्व एशिया में निवेश के लिए यूरोपीय संघ जुटाएगा 10 अरब यूरो

    ब्रसेल्स (एजेंसी/वार्ता): यूरोपीय संघ (ईयू) ने दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) में बुनियादी ढांचागत निवेश में तेजी लाने के लिए 2027 तक 10 अरब यूरो (10.6 अरब अमेरिकी डॉलर) जुटाने का वादा किया है। यहां बुधवार को आयोजित यूरोपीय संघ-आसियान स्मारक शिखर सम्मेलन में ईयू और उसके सदस्य देशों ने वित्तीय सहायता की पेशकश की, जो दक्षिण-पूर्व एशिया में …

  • 15 December

    ‘रूस-यूक्रेन के बीच कैदियों की अदला-बदली के दौरान अमेरिकी नागरिक की रिहाई’

    वाशिंगटन (एजेंसी/वार्ता): रूस-यूक्रेन जंग के दौरान रूस द्वारा हिरासत में लिए गए एक अमेरिकी नागरिक को भी रिहा किया गया है। अमेरिकी प्रशासन के एक प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है। प्रवक्ता ने बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच बुधवार को कैदियों की एक-दूसरे देश के कैदियों को छोड़ने के दौरान एक अमेरिकी नागरिक को भी रिहा किया गया …

  • 15 December

    चिली के आठ जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास जारी

    सैंटियागो (एजेंसी/वार्ता): चिली के आठ जंगलों में जगह-जगह आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं, जबकि 25 अन्य जगहों पर लगी आग पर काबू पा लिया है। आग के कारण देश के मध्य एवं दक्षिणी क्षेत्रों में 4,400 हेक्टेयर से अधिक भूमि जलकर नष्ट हो गयी है। चिली के आंतरिक एवं सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के राष्ट्रीय आपातकालीन कार्यालय (ओनेमी) ने …

  • 15 December

    हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर पेरू में आपातकाल लागू

    लीमा (एजेंसी/वार्ता): पेरू के विभिन्न क्षेत्रों में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर 30 दिन के लिए राष्ट्रव्यापी आपातकाल लागू कर दिया गया है। रक्षा मंत्री अल्बर्टो ओटारोला ने कहा, “हम तोड़फोड़, हिंसा, राजमार्गों और सड़कों को जाम करने के मद्देनजर पूरे देश में आपातकाल की स्थिति घोषित करने पर सहमत हुए हैं।” उन्होंने मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद बुधवार को …

  • 14 December

    चिली के जंगलों में लगी आग से 46 घर जलकर राख, एक की मौत

    सेंटियागो (एजेंसी/वार्ता): चिली के मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के जंगल में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा पांच लोग जख्मी हो गए, जबकि 46 घर जलकर खाक हो गये। आंतरिक एवं सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के राष्ट्रीय आपातकालीन कार्यालय (ओनेमी) ने ने मंगलवार को बताया कि राजधानी सैंटियागो से लगभग 70 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक ग्रामीण कस्बे मेलिपिला …