लेटेस्ट न्यूज़

February, 2024

  • 12 February

    मिथुन चक्रवर्ती की तबियत में सुधार

    बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को अचानक तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिथुन सिर और सीने में दर्द से बेचैन थे। इसलिए उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी सामने आई कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। मेडिकल भाषा में इस बीमारी को सेरेब्रल वैस्कुलर एक्सीडेंट या ब्रेन अटैक कहा जाता है। अब डॉक्टर …

  • 12 February

    अभिनेता अरशद वारसी करेंगे दोबारा शादी

    अरशद वारसी को बॉलीवुड में कॉमेडी और सीरियस एक्टर के तौर पर जाना जाता है। अरशद अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। अरशद जल्द ही दोबारा शादी करने जा रहे हैं। अरशद अब किससे शादी कर रहे हैं? ये सवाल हर किसी के मन में है। अरशद वारसी अपनी पत्नी मारिया गोरेटी से दोबारा शादी करने जा …

  • 12 February

    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में बिगबी की एंट्री, निभाएंगे दशरथ का किरदार?

    नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए इस वक्त कास्टिंग जोर-शोर से चल रही है। फिल्म में विभिन्न भूमिकाओं के लिए लोकप्रिय अभिनेताओं को लिया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अभिनेत्री साई पल्लवी सीता की भूमिका निभाएंगी। अब फिल्म ‘रामायण’ में महानायक अमिताभ बच्चन की भी एंट्री हो गई है और …

  • 12 February

    किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज़’ का दूसरा गाना ‘सजनी…’ रिलीज

    किरण राव की निर्देशित फिल्म ‘लापता लेडीज़’ का ट्रेलर मजेदार है। इससे उत्सुकता बढ़ी है कि निर्देशक किरण राव इस बार अपने दर्शकों के लिए क्या लाई हैं। ”डाउटवा” गाने को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, जिसके बाद फिल्म के नए ‘सजनी’ गाने का दर्शक खूब मनोरंजन कर रहे हैं। ‘सजनी…’ कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘लापता लेडीज’ का दूसरा गाना …

  • 12 February

    किसानों को भ्रमित कर रही है कांग्रेस : भाजपा

    किसानों के ‘दिल्ली चलो’ प्रस्तावित मार्च पर भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि कांग्रेस किसानों को भ्रमित कर रही है। सोमवार को भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के मुद्दों को लेकर संवेदनशील और गंभीर है। मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार लगातार किसानों को सशक्त बनाने के लिए मजबूती के लिए काम कर रही …

  • 12 February

    लोकसभा चुनाव में भाजपा की 370, राजग की 400 से अधिक सीट पर होगी जीत: शाह

    केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के नतीजे को लेकर लोगों के मन में कोई संशय नहीं है क्योंकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 370 सीट जीतेगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 400 से अधिक सीटें जीतेगा। शाह ने कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 साल के …

  • 12 February

    भारतीयों की सुरक्षित वापसी ने नागरिकों की रक्षा करने की सरकार की क्षमता में भरोसा मजबूत किया: ठाकुर

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कतर में मौत की सजा का सामना कर रहे नौसेना के आठ पूर्व सैनिकों की रिहाई का सोमवार को स्वागत किया और कहा कि इस घटनाक्रम ने किसी भी कीमत पर अपने नागरिकों की रक्षा करने की मोदी सरकार की क्षमता और गंभीरता में विश्वास को मजबूत किया है। कतर ने संदिग्ध जासूसी के एक …

  • 12 February

    श्रीलंका, मॉरीशस में यूपीआई भुगतान सुविधा सेवा शुरू, प्रधानमंत्री मोदी ने इसे ‘विशेष दिन’ बताया

    भारत की यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सेवाओं की शुरुआत सोमवार को श्रीलंका और मॉरीशस में हो गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक डिजिटल प्रौद्योगिकी से जोड़ने वाला बताया। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने भी हिस्सा लिया। अपनी टिप्पणी में मोदी ने उम्मीद …

  • 12 February

    कतर से पूर्व सैनिकों की रिहाई भारत की ‘बड़ी कूटनीतिक’ जीत : भाजपा

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने कतर की एक अदालत द्वारा संदिग्ध जासूसी के मामले में मौत की सजा सुनाए जाने के करीब साढ़े तीन महीने बाद जेल में बंद आठ पूर्व नौसैनिकों की रिहाई को भारत के लिए ‘बड़ी कूटनीतिक जीत’ बताया और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी …

  • 12 February

    डीजीसीए ने हवाई पट्टी पर ‘घुसपैठ’ रोकने के लिए परिपत्र जारी किया

    नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने हवाई पट्टी पर ‘घुसपैठ’ की घटनाओं को रोकने के लिए सभी हवाई अड्डों पर रनवे सुरक्षा टीम गठित करने और प्रौद्योगिकी की मदद लेने को कहा है। डीजीसीए ने पिछले महीने जापान के हानेडा हवाई अड्डे पर हवाई पट्टी पर हुई घुसपैठ के कारण विमानों की टक्कर के मद्देनजर एक परिपत्र जारी किया है। इसमें …