भारत

December, 2023

  • 18 December

    मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विधायक पद की शपथ ली

    नवगठित सोलहवीं विधानसभा के चार दिवसीय विशेष के पहले दिन आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने विधायक पद की शपथ ग्रहण की। सदन की कार्यवाही का संचालन सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) गोपाल भार्गव ने किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विधायक पद की शपथ ग्रहण की और आवश्यक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद उप मुख्यमंत्री राजेंद्र …

  • 18 December

    विरासत और विकास की पटरी पर आज भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा: नरेन्द्र मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन सोमवार को चौबेपुर उमरहा स्थित सात मंजिल स्वर्वेद महामंदिर धाम के प्रथम चरण के निर्माण का लोकार्पण किया। विहंगम योग संत समाज के 100वें वार्षिकोत्सव समारोह में भाग लेने आए प्रधानमंत्री ने विहंगम योग के प्रणेता सदाफल देव महाराज की 135 फीट ऊंची मूर्ति की आधारशिला भी रखी। प्रधानमंत्री ने संतों …

  • 18 December

    राष्ट्रपति मुर्मू वार्षिक प्रवास पर हैदराबाद पहुंचेंगी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय प्रवास के लिए सोमवार को हैदराबाद पहुंचेंगी। एक आधिकारिक बयान में रविवार को बताया गया कि राष्ट्रपति पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 69वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और इसके बाद सिकंदराबाद में ‘राष्ट्रपति निलयम’ जाएंगी। मुर्मू मंगलवार को हैदराबाद पब्लिक स्कूल सोसाइटी के शताब्दी समारोह में भी हिस्सा लेंगी। वह …

  • 18 December

    विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

    विपक्षी सदस्यों ने संसद की सुरक्षा में चूक के मद्दे पर राज्यसभा में आज लगातार तीसरे दिन हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही पहले साढे ग्यारह बजे और फिर दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी जिससे शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो सका। सभापति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को सुबह के स्थगन के बाद साढे ग्यारह बजे सदन की कार्यवाही …

  • 18 December

    दिल्ली भाजपा राम मंदिर के प्राण पतिष्ठा समारोह का प्रसारण देखने के लिए लोगों को निमंत्रण देगी

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली इकाई के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पार्टी के सदस्य शहर भर में घर-घर जाकर लोगों को राम मंदिर के औपचारिक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा-प्रसारण देखने के लिए आमंत्रित करेंगे। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद नवनिर्मित मंदिर को श्रद्धालुओं के …

  • 18 December

    कांग्रेस ने ऑनलाइन चंदा एकत्र करने के लिए शुरू किया ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान

    कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव से कुछ महीने, पहले सोमवार को ऑनलाइन चंदा एकत्र करने के लिए ‘डोनेट फॉर देश’ नाम से अभियान शुरू किया। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यहां एक कार्यक्रम में इस अभियान की शुरुआत की। खरगे ने कहा कि ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान के माध्यम से कांग्रेस आम जनता से मदद लेकर देश को आगे ले …

  • 18 December

    कांग्रेस का आरोप, संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर गंभीर नहीं सरकार

    कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मुद्दे पर केंद्र सरकार गंभीर नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को मीडिया से चर्चा के दौरान यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है, लेकिन मोदी सरकार इस मुद्दे को टाल रही है। सरकार संसद में …

  • 18 December

    छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा: मुख्यमंत्री साय

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल का जल्द ही विस्तार होगा और इसमें पुराने तथा नए चेहरे शामिल होंगे। दिल्ली से लौटने के बाद साय रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, ”कल शाम को मैं दिल्ली गया और आज सुबह लौटा। मैंने वहां केंद्रीय …

  • 18 December

    हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित

    लोकसभा में संसद की सुरक्षा के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने सोमवार को भारी हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही दोपहर बारह बजे तक स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन समवेत होते सभा को विशेष दीर्घा में बैठे श्रीलंका के संसदीय शिष्टमंडल के बारे में सूचित किया। उसके बाद उन्होंने कुवैत के अमीर शेख नवाफ …

  • 18 December

    दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’, न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस

    दिल्ली में सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री नीचे 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही। मौसम विभाग ने आज आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 90 फीसदी …