भारत

November, 2023

  • 19 November

    दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ से ‘खराब’ की श्रेणी में

    हवा की दिशा और गति तथा अन्य अनुकूल वायुमंडलीय परिस्थितियों के कारण दिल्ली और उसके उपनगरों में वायु गुणवत्ता में रविवार को और सुधार हुआ। सुबह सात बजे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 290 रहा। 24 घंटे का औसत एक्यूआई प्रतिदिन शाम चार बजे दर्ज किया गया जो शनिवार को 319, शुक्रवार को 405 और बृहस्पतिवार को 419 …

  • 19 November

    कांग्रेस सरकार के पांच साल एक दूसरे को ‘रन आउट’ करने में बीते : मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए रविवार को कहा कि इसके पांच साल एक दूसरे को ‘रन आउट’ करने में बीते हैं। इसके साथ ही मोदी ने कांग्रेस और विकास को एक दूसरे का दुश्मन बताते हुए कहा कि राज्य की संस्कृति की रक्षा के लिए यहां की कांग्रेस सरकार को हटाना बहुत जरूरी …

  • 19 November

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को महापर्व छठ की शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (रविवार) सूर्योपासना के महापर्व छठ पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान सूर्य से हर किसी के जीवन में खुशहाली लाने की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर प्रेषित शुभकामना संदेश में कहा-‘महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर अपने सभी परिवारजनों को मेरी अनंत शुभकामनाएं। सूर्यदेव की वंदना हर किसी के …

  • 19 November

    केजरीवाल ने दी लोगों को छठ की शुभकामनाएं

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोक आस्था के महापर्व छठ की लोगों को शुभकामनाएं दी है। श्री केजरीवाल ने एक्स पर लोगों को इस महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा ‘भगवान सूर्य की उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं। छठी मईया आप सभी को स्वस्थ एवं खुशहाल रखें, समृद्ध रखें और …

  • 19 November

    देश को बदलने का समय आ गया है: राहुल गांधी

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि देश को बदलने का समय आ गया है। वे बूंदी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राहुल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘भारत माता की जय’ के बजाय ‘अडाणी जी की जय’ कहना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ‘भारत माता की जय’ कहते हैं, …

  • 19 November

    खडगे, सोनिया, राहुल ने जयंती पर इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी ने रविवार सुबह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्री खडगे तथा कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल तथा अन्य नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की समाधि शक्ति स्थल जाकर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि …

  • 19 November

    भाजपा के पास ईडी है, हमारे पास ‘गारंटी’ है: गहलोत

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर चुनावों में राजनीतिक लाभ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि उनके पास ये एजेंसियां हैं तो कांग्रेस के पास लोगों के लिए ‘गारंटी’ है। गहलोत ने सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा राज्य की जनता को दी …

  • 19 November

    केजरीवाल ने विश्वकप मुकबाले के लिए टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजराज के अहमदाबाद में नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2023 के फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया को रविवार को शुभकमानाएं दी। श्री केजरीवाल ने आज यहां सोलश मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “विश्व कप फाइनल के लिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं। क्रिकेट मे …

  • 19 November

    कांग्रेस प्रत्याशी के सहयोगी की कथित हत्या के मामले में दिग्विजय का धरना जारी

    मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो क्षेत्र में कांग्रेस नेता विक्रम सिंह उर्फ नाती राजा के सहयोगी सलमान की कथित हत्या के विरोध में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का धरना आज भी जारी है। वे कल से इस मामले को लेकर धरने पर बैठे हैं। श्री सिंह ने ‘एक्स’ पर आज पोस्ट किया कि कल से लेकर …

  • 19 November

    हमें नहीं चाहिए मोदी वाली गारंटी, हमें केवल एक हिंदुस्तान बनाना है : राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने रविवार को बूंदी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये भारत माता की देश के लोग हैं। मैंने सिर्फ एक सवाल पार्लियामेंट में पूछा कि ये भारत माता कौन है। आदिवासी कितने, गरीब कितने, अमीर कितने, मैं ये जानना चाहता हूं। अगर हमें इस देश में मालूम ही नहीं कि गरीब कितने, अमीर कितने तो …