हिन्दी न्यूज एंड करेंट अफेयर्स

January, 2023

  • 3 January

    भाजपा शासन में हरियाणा में बेरोजगारी दर 37.4 प्रतिशत पर पहुंची:अभय

    इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नीत गठबंधन सरकार ने हरियाणा प्रदेश को पूरे देश में लगातार कई सालों से बेरोजगारी में नंबर एक पर रख कर युवाओं को नए साल का तोहफा दिया है। श्री चौटाला ने कहा कि सीएमआईई के ताजा आंकड़ों के अनुसार …

  • 3 January

    एम्स के आपात वार्ड की सेवाओं में वृद्धि, 40 बेड के साथ पेशेंट रिसीविंग सुविधा शुरू

    उत्तराखंड के देहरादून जनपद अन्तर्गत ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आपात चिकित्सा वार्ड (इमरजेंसी) में रोगियों को रिसीव व भर्ती करने में अब और आसानी होगी। नई सुविधा से मरीज के इलाज में विलम्ब नहीं होगा और उसे तत्काल इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए मंगलवार को ‘पेशेंट रिसिविंग बे’ सुविधा शुरू की गई। साथ ही, …

  • 3 January

    भगवंत सिंह मान को सिख मामलों में हस्तक्षेप न करें: भाई ग्रेवाल

    शिरोमणि कमेटी के महासचिव भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने मंगलवार को कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सिख संगत को गुरुद्वारों में गोलक में दान डालने से रोकने का वयान उनकी बौद्धिक दरिद्रता को दर्शाता है। श्री ग्रेवाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सिखों के धार्मिक संगठन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को तोड़ने की कोशिश की, …

  • 3 January

    यूपी में जारी रहेगा कोहरे का कहर और सर्दी का सितम

    उत्तर प्रदेश के अधिसंख्य इलाकों में घना कोहरा और नश्तर सी चुभती बर्फीली हवाओं ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार कम से कम अगले 48 घंटों तक मौसम के तल्ख मिजाज में नरमी के कोई संकेत नहीं है। समूचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा लखनऊ,कानपुर और आसपास के इलाकों में मंगलवार को सूर्य के दर्शन …

  • 3 January

    केसीआर को राज्य की अर्थव्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए : भाजपा

    तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्य प्रवक्ता के. कृष्ण सागर राव ने मंगलवार को कहा कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख और मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) राज्य के निर्वाचित मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका खो रहे हैं लेकिन इसके बावजूद वह प्रधानमंत्री बनने के दिवास्वप्न देख रहे हैं। श्री सागर ने एक बयान में कहा कि अपनी …

  • 3 January

    शिंदे ने सावित्रीबाई फुले को उनकी जयंती पर किया याद

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को समाजसेविका क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर ठाणे स्थित अपने आवास पर सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने देश की प्रथम शिक्षिका एवं महिला शिक्षा की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की विरासत को सहेज कर नमन किया। इस अवसर पर तहसीलदार राजाराम तावटे …

  • 3 January

    ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ इंदिरा गांधी की सबसे बड़ी भूल थी: ख्याला

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सिख नेता प्रो सरचंद सिंह ख्याला ने मंगलवार को कहा कि ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गलतियों में से सबसे बड़ी गलती थी, जिसने न केवल सिखों के दिलों को ठेस पहुंचाई बल्कि हिंदू-सिख भाईचारे को भी गंभीर रूप से तोड़ने का काम किया। भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गुरुद्वारा डेरा बाबा नानक …

  • 3 January

    सुधाकर के तेवर अभी भी नरम नहीं, नीतीश ने कहा पार्टी इसे देखे

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार तीखे बयान दे रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के तेवर अब भी नरम नहीं पड़े हैं, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि इस मामले को उनकी पार्टी को देखना है, वह ऐसे लोगों …

  • 3 January

    शिक्षा अधिकारी 10 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    हरियाणा सतर्कता विभाग ने स्कूलों में डेस्क की आपूर्ति के लिए खरीद की मंजूरी की एवज में 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में नूह के जिला शिक्षा अधिकारी को गिरफ्तार किया है। विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि रामफल धनकर ने दस लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। डेस्क की आपूर्ति जिले के विभिन्न स्कूलों …

  • 3 January

    भारत जोड़ो यात्रा का रालोद करेगी स्वागत

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में मंगलवार को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुकी भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के पदाधिकारी शामली और बागपत में करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि उनकी पार्टी भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत बागपत और शामली में करेगी। इस बीच पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने …