सेब पोषक तत्वों से पूरी तरह पैक फल है। इसका सेवन करने की सलाह तो बच्चों से लेकर बड़ों तक को दी जाती है। सेब के गुणों की जितनी तारीफ की जाए, कम है। क्या आप जानते हैं कि सेब का जूस भी शरीर के लिए उतना ही फायदेमंद माना गया है।
सेब का जूस शरीर में कोलेस्टोल के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। साथ ही साथ इसके सेवन से हृदय संबंधी रोगों के होने की संभावनाएं भी कम हो जाती हैं।
सेब के जूस में विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में होता है। यह विटामिन आंखों की रोशनी बढाने में उपयोगी होता है। यह आंखों को कई बीमारियों से बचाता है।
सेब में फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। अगर इसके जूस का सेवन किया जाए तो इससे पेट भरा सा लगता है । अगर आप अपने बढ़ते वजन को लेकर चिंतित हैं तो आपको सेब के रस को अपनी डाइट का हिस्सा अवश्य बनाए।
ट्यूमर कोशिकाओं को रोकने में फ्लेवोनॉयड और फेनॉलिक एसिड को बेहद कारगर माना गया है। यह दोनों ही सेब में काफी प्रचुर मात्रा में मिल जाते हैं।