इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड मूवी निर्माता करण जौहर की मूवी ‘ऐ दिल है मुश्किल’बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस मूवी को रिलीज से पहले काफी विरोध का सामना करना पड़ा था।
‘गोलमाल 4’ में नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा
रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा तथा ऐश्वर्या राय स्टारर इस मूवी ने विदेशों में 1.02 करोड़ डॉलर यानी 68.06 करोड़ रुपए, जबकि इंडिया में 138.78 करोड़ रुपए की कमाई है। इस तरह से वैश्विक स्तर पर इसका कुल कारोबार 206.84 करोड़ रुपए रहा।
खबरों की माने तो इस मूवी ने महज 10 दिनों में वैश्विक स्तर पर 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। ये अपने आप में रिकॉर्ड है। निर्माता करण जौहर की मूवी ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में फवाद के साथ-साथ ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर तथा अनुष्का शर्मा अहम भूमिकाओं में हैं, जो दीपावली से ठीक पहले शुक्रवार को रिलीज हुई। ये मूवी भारत के लगभग 3000 सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
और पढ़ें बॉलीवुड समाचार
बच्चे के नाम को लेकर ये बोले सैफअली खान, पढ़े…
ये एक्ट्रेस ‘बाहुबली 3’ में काम करने के लिए सब कुछ छोड़ देंगी
Loading...